सोमवार, 17 जून 2019

How to become a CBI officers

CBI ऑफिसर कैसे बने 

जानिए CBI ऑफिसर कैसे बने-

सीबीआई का पूरा नाम केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau Of Investigation) है| यह भारत सरकार की एक मुख्य जांच एजेंसी है| इस एजेंसी के माध्यम से सुरक्षा से सम्बंधित समस्याओं को सुलझाने का काम करती है| भारत देश की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों को हल करने के लिए भी केंद्रीय जांच ब्यूरो की मदद ली जाती है| सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन से पहले इसका नाम स्पेशल पुलिस इस्टेबलिशमेंट (Special Police Establishment) अर्थात एसपीई (SPE) था, जिसकी स्थापना 1941 में भारत सरकार ने की थी| ‘केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (Central bureau of investigation)’का नाम गृह मंत्रालय द्वारा 1963 में रखा गया| यहाँ पर CBI officer कैसे बने इसकी योग्यता, सैलरी और चयन प्रक्रिया आदि के बारे में बता कर रहे है|

विवरण-

  • केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में अलग अलग पदों पर भर्ती दो प्रक्रियाओं के आधार पर की जाती है|
  • पहली प्रक्रिया में यह भर्ती SSC द्वारा की जाती है और दूसरी प्रक्रिया में डेपुटेशन (Deputation) के आधार पर
  • सीबीआई में सीधी भर्ती सिर्फ और सिर्फ सब इंस्पेक्टर या दरोगा रैंक के लिए होती हैं और यह भर्ती को SSC द्वारा की जाती है|

CBI क्या है-

  • CBI यानी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो भारत सरकार की प्रमुख जाँच एजेन्सी में से एक है| इस एजेंसी के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा से सम्बंधित अनेक प्रकार के मामलों की जाँच करवाई जाती है|

योग्यता-

  • CBI ऑफिसर बनने के लिए उम्मीदवारों ने  55% अंकों के साथ ग्रेजुएशन पास किया हुआ होना चाहिए साथ ही अभ्यर्थी को CGL SSC परीक्षा पास करना आवश्यक है|

आयु सीमा-

  • CBI यानी (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) की आयु सीमा लगभग 20 साल से 27 साल तक के बीच में होनी चाहिए और OBC अभ्यर्थियों को 3 साल तथा SC/ST अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट दी जाती है|

चयन प्रक्रिया-

(CBI) केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो की परीक्षा लिखित एवं इंटरव्यू इन दो भागो में बांटी गई होती है-

  • CBI की लिखित परीक्षा 400 अंको का होता है,
  • इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के पश्चात आपको interview के लिए बुलाया जाता है|
  • साक्षात्कार कुल 100 अंकों का होता है|
  • साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने के बाद सीबीआई (CBI) में भर्ती होने का Joining letter दिया जाता है|
  • CBI ऑफिसर बनने के लिए और इसकी CGL परीक्षा को पास करने के लिए आपको थोड़ा बहुत ज्ञान इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति, सामान्य ज्ञान, इंग्लिश, हिंदी, गणित आदि का होना चाहिए, परीक्षा में इन्हीं विषयों में से प्रश्न पूछे जाते है|

आवश्यक गुण-

CBI कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अधीन कार्य करती है| सीबीआई एक बहुआयामी, बहु-अनुशासनात्मक केंद्रीय पुलिस, क्षमता, विश्वसनीयता और विधि शासनादेश का पालन करते हुए जाँच करने वाली एजेंसी है जो कि भारत में कहीं भी अपराधों की जांचो का पता लगाने का काम करते है|
  • तीव्र, विश्लेषणात्मक मन / शारीरिक फिटनेस
  • सहनशीलता / यात्रा करने की शक्ति / समझदार
  • मानसिक सतर्कता / एकाग्रता का उच्च स्तर
  • अवलोकन की उत्सुक शक्तियां / रेशनल और विश्लेषणात्मक सोच
  • लंबे, अनियमित काम के घंटे के अनुकूल कार्य करने की योग्यता
  • दूरस्थ और खतरनाक क्षेत्रों में काम करने की शक्ति अदि|

सैलरी-

CBI (Central Bureau Of Investigation) पद की सैलरी शुरुवात में लगभग ₹9300 से ₹34800 रुपये तक के बीच में होती है और साथ ही इस जॉब में अन्य सरकारी सुविधाएँ भी मिलती है|

How to become a Bank PO officer Hindi me

बैंक में पीओ कैसे बने  

बैंक में पीओ कैसे बने करियर एवं संभावनाएंं-

एसबीआई में Career के लिए Bank PO युवाओं के लिए शानदार पद (Post) माना जाता है, यह पद Career, Salary, और प्रतिष्ठा की द्रष्टि से युवाओं के लिए बहुत अच्छी जॉब है | Banking में Career बनाने की बात करे तो Bank में बहुत सी नौकरिया होती है और जिसमे से Bank PO एक बेहतरीन पद है| “भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)” भारत में एकमात्र ऐसी संस्था है| जो युवाओं को बहुत ज्यादा रोजगार उपलब्ध करवाती है, बैंकिंग का क्षेत्र हमेशा से ही युवाओ को रोजगार प्रदान करता रहा है|भारतीय स्टेट बैंक की शाखाये देश में हर जगहो पर फैली हुई है|


बैंक पीओ कौन होता है-

  • Probationary Officer को (Bank Po) कहते है, यह पद बैंक में  Junior Manager या Assistant Manager की तरह ही होता है, Bank में एसबीआई पीओ का पद बहुत ही अच्छा माना जाता है|

पीओ की की फूल फॉर्म-

  • BANK PO की फूल फॉर्म (Full Form) प्रमाणीकरण अधिकारी (Probationary Officer) होती है|
  • अन्य बैंकों के अलावा भारतीय स्टेट बैंक में SBI PO के लिए अधिक से अधिक भर्तिया (Recruitment) निकलती रहती है, भारतीय स्टेट बैंक में उम्मीदवारों को भर्ती के लिए कुछ प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, इन भर्ती के लिए आवेदक ऑनलाइन आवेदन करना होता है|

 शैक्षिक योग्यता-

  • बैंक में पीओ बनने के लिए (PO) आपको किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक (graduate) पास होना चाहिए, पीओ बनने  के लिए शैक्षिक योग्यता बीए, बीकॉम, बीएससी निर्धारित है तथा इंजीनियरिंग ग्रेजुएट भी Bank PO की परीक्षा दे सकते है| Bank PO का एग्जाम देने के लिए Qualification में ग्रेजुएशन होना जरुरी है तथा ग्रेजुएशन 55% प्रतिशत से पास होना जरुरी है|

आयु सीमा -

  • किसी भी बैंक में पीओ के पद में Apply करने के लिए Candidate की उम्र 18 से 30 वर्ष होनी चाहिये,
  • तथा ओबीसी वर्ग के लिए 3 साल की छुट है,
  • एससी / एसटी वर्ग के लिए 5 साल की छुट है,
  • और जनरल वर्ग के लिए 10 साल की छुट होती है|

बैंक में पीओ के काम-

बैंक में पीओ का कार्य बहुत ही प्रभावशाली (Impressive) होता है, एसबीआई पीओ की बैंक में नौकरी सबसे अच्छी होती है साथ ही अपना कार्य बहुत ही बेहतर तरीके से करते है, यहाँ पर हम आपको एसबीआई पीओ के कार्य (काम) के बारे में बताया जा रहा है –
ऋण प्रदान करना- एक PO का एक कार्य यह होता है कि वह ग्राहकों को ऋण (Loan) प्रदान करते है, ऋण प्रदान (Loan payment) करने के लिए जरुरी कागज़, दस्तावेज होते है उसी की जांच करके ऋण (Loan) दिया जाता है |
अन्य जानकारी रखना- एक PO को अन्य क्षेत्रो की जानकारी भी रखनी होती है जैसे- Loan, Marketing, Accounting, Finance आदि की जानकारी भी PO को ही रखनी होती है |
ग्राहकों को सेवाए उपलब्ध करना- PO को ग्राहकों की सुविधाओं का भी ध्यान रखना होता है जो उन्हें बैंकिंग सुविधाए उपलब्ध करते है, जैसे– Check Book, Pass Book, ATM Card, तथा ग्राहकों की समस्याओं, नकद लेनदेन के मामले, खाते को लेकर कोई समस्या आदि से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध करवाता  है|

पीओ बनने के लिए एग्जाम सिलेबस-

  • English Language
  • Computer
  • Current Affairs
  • Quantitative Aptitude
English Language- एसबीआई पीओ के एग्जाम (exam) के लिए English Language का ज्ञान होना जरुरी है जैसे- Sentence Correction, सामान्य अंग्रेजी, शब्दावली, Spelling Section आते है|
Computer- कम्प्यूटर विषय में कम्प्यूटर से सम्बन्धित कई प्रश्न आते है जैसे – कम्प्यूटर का इतिहास, MS-Office, MS Word, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर आदि|
Current Affairs- Current Affairs के विषय में भारतीय और अन्तरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान, खेलो के बारे में, बैंक के नियम, प्रतिदिन की घटनाओं को शामिल किया जाता है|
Quantitative Aptitude- इस विषय में गणित पर आधारित प्रश्न पूछे जाते है जैसे – साधारण ब्याज, प्रतिशत और औसत, समय और दुरी, लाभ – हानि आदि प्रश्न पूछे जाते है|

पीओ बनने के लिए एग्जाम पैटर्न-

पीओ के एग्जाम का इंग्लिश पेपर और एग्जाम की तुलना में थोडा से ज्यदा कठिन आता है| पीओ एग्जाम के लिए रोजाना इंग्लिश अख़बार को पढ़ना चाहिये| बैंक पीओ की परीक्षा 2 भागो में आयोजित की जाती है | प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा, प्रारंभिक परीक्षा में पास होने के बाद उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होती है, मुख्य परीक्षा में जो उम्मीदवार चुने जाते है उन्हें इसके बाद में Group Discussion And Interview के लिए बुलाया जाता है |
  • प्रारंभिक परीक्षा / Preliminary Exam
  • मुख्य परीक्षा / Main Exam
  • समूह चर्चा और साक्षात्कार / Group Discussion And Interview

प्रारंभिक परीक्षा / Preliminary Exam-

  • बैंक में PO बनने के लिए पेहला Phase है जिसमे ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न (MCQ) पूछे जाते है और यह एग्जाम ऑनलाइन होती है, इसका समय 1 घंटे का होता है यह पेपर 3 भाग में होते है|
  • इस एग्जाम में English Section से 30 Objective सवाल हल करना होता है,Quantitative Aptitude में 35 सवाल और रीजनिंग में भी 35 सवाल पूछे जाते है, और एक गलत जवाब होने पर  0.25 नंबर काट दिया जाता है|

मुख्य परीक्षा / Main Exam-

  • PO Exam का दूसरा अवस्था (Phase) होता है जो लोग Preliminary Exam पास (Pass) कर लेते है वह लोग मुख्य परीक्षा का Exam देते है, यह एग्जाम online होती है इसका निर्धारित समय 2 घंटे का होता है |
  • Main Exam (मुख्य परीक्षा) का पेपर 4 भाग में आता है इस एग्जाम में Computer Section से 45 सवाल हल करने होते है, Data Analysis Section में 35 सवाल हल करने होते है, General Awareness में 40 सवाल हल करने होते है और English Language में 35 सवाल पूछे जाते है|

समूह चर्चा और साक्षात्कार / Group Discussion and Interview -

  • PO भर्ती की यह तीसरी प्रक्रिया (अंतिम चरण) है, (Group Discussion And Interview), Preliminary Exam योग्यता परीक्षा होती है, तथा Main Exam और Interview चुने गये उम्मीदवारों का अंतिम चरण होता है और इसके बाद इनकी अंतिम सूची तैयार की जाती है |

बैंक में पीओ की सैलरी-

  • SBI PO की Salary अन्य बैंको की तुलना में सबसे ज्यादा होती है, एसबीआई पीओ की सैलरी (वेतन) के बारे में जानना उतना ही जरुरी है, जितना आप एसबीआई पीओ नौकरी के बारे में पता करते है|
  • SBI PO की Basic Salary लगभग ₹23,700 होती है तथा 4 अन्य अग्रिम वृद्धि (Advance growth) के साथ ही इसका प्रारंभिक (Initial) वेतन लगभग ₹27,620 /- होता है|

भारत सरकार के नियमो के अनुसार कुछ भत्ते भी शामिल किये गये है-

  • चिकित्सा भत्ता
  • घर किराया भत्ता
  • महंगाई भत्ता
  • शहर प्रतिपूर्ति भत्ता
  • इन अग्रिम वृद्धि के साथ अधिकारी को मासिक वेतनमान प्राप्त होता है|

बैंक में पीओ बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन  

  • बैंक में पीओ बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी के साथ पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है|

रविवार, 16 जून 2019

गृाम विकास अधिकारी कैसे बने How to become village development officer



ग्राम विकास अधिकारी कैसे बने 


VDO ऑफिसर बनने के लिए क्या करे पूरी जानकारी-


आज कल के समय में सभी लोग कोई ना कोई सपना बनाके चलते है और उस सपने को पूरा करने का जूनून भी रखते है| ग्राम विकास अधिकारी एक अराजपत्रित सरकारी कर्मचारी होता है, जिसे ग्राम प्रधान का सचिव कहा जाता है साथ ही इसे पंचायत सेवक भी कहा जा सकता है, वर्तमान समय में सरकार ने पंचायत सेवक के नाम को बदलकर ग्राम विकास अधिकारी (VDO) Village Development Officer कर दिया गया है,  ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी एक ही पद के दो नामो से जुडी हुई है| VDO ऑफिसर पंचायती राज विभाग का कर्मचारी होते है, ग्राम विकास अधिकारी एक महत्वपूर्ण पद है|


VDO क्या है-


ग्राम विकास अधिकारी पंचायत सचिव एवं न्याय मित्र कहलाता है| ग्राम पंचायत के मुख्य जनप्रतिनिधि मुखिया, उपमुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, समिति, सरपंच व पंच आदि होते है|


ग्राम पंचायत सदस्य के अधिकार विभाजित होते है ताकि एक ग्राम पंचायत अच्छे (सुचारू) ढंग से कार्य कर सके|


ग्राम पंचायत गांव या छोटे शहर के स्तर पर पंचायती राज व्यवस्था के भारत में एक स्थानीय स्व-सरकारी संगठन का आधार है, और सरपंच अपने निर्वाचित प्रमुख के रूप में है|


योग्यता-


ग्राम पंचायत अधिकारी यानी VDO बननें के लिए अभ्यर्थी को 12वीं पास होना आवश्यक है|


इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास CCC कम्प्यूटर कोर्स में डिप्लोमा का होना भी आवश्यक है|


आयु सीमा-


वीडीओ (VDO) की आयु सीमा लगभग 18 वर्ष से 40 साल तक के बीच में होनी चाहिए


और OBC अभ्यर्थियों को 3 साल तथा SC/ST अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट दी जाती है|


चयन प्रक्रिया-


ग्राम पंचायत अधिकारी (Village Development Officer) के  पद के लिए अभ्यर्थियों को सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होना होता है|


अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों के माध्यम से होता है- प्रथम चरण में अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा देनी होती है|


प्रथम चरण में में सफल अभ्यर्थियों को VDO यानी ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा की द्वितीय चरण यानी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है तथा तृतीय चरण के अंतर्गत शारीरिक योग्यता की जाँच परीक्षा होती है|


लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक योग्यता जाँच परीक्षा के लिए बुलाया जाता है, जिसमें शारीरिक व्यायाम, 1 मील दौड़, लम्बी कूद, 4 मील सायकिल रेस एवं 2 मील टहलना आदि सम्मिलित होते है|


लिखित परीक्षा के लिए एक घंटे तीस मिनट का समय प्राप्त होता है, जिसमें  30 अंक के 30 प्रश्न हिंदी और लेखन क्षमता से सम्बन्धित होंगे, 20 प्रश्न जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट के, और 30 प्रश्न सामान्य जागरूकता से सम्बन्धित होंगे और साथ ही  साक्षात्कार के लिए 20 अंक निर्धारित किये हुए होते है|


कार्य-


पंचायत सचिव के कार्य- VDO (ग्राम पंचायत का अधिकारी) पंचायत सचिव को पंचायत कार्यालय का प्रभारी कहा जाता है साथ ही यह पंचायत कार्यालय संबंधित कामों को देखते है| जिनमें सरकारी योजनाओं का लेखा जोखा देखना और रखना दोनों ही शामिल होते है| पंचायत के जनप्रतिनिधि द्वारा पास किया बजट और उनके कागजात संबंधी कामों को भी पंचायत सचिव ही देखते है|


न्याय मित्र के कार्य- न्याय संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी सरपंच व पंच की होती है परंतु उनकी कागजी कार्रवाई एवं लेखा जोखा का कार्य न्याय मित्र का होता है जिसे न्याय सहायक के तौर पर देखा जा सकता है|


ग्राम पंचायत सदस्य के अधिकार-


पूँजी कोष की जिम्मेदारी मुखिया की होती है,


बैठकों का कार्य-व्यवहार संभालना और उनमें अनुशासन बनाए रखना,


एक वर्ष समय में ग्राम सभा की कम से कम चार बैठकों का आयोजित करना,


विभिन्न निर्माण कार्यों को लागू करना और फीसों की वसूली करवाना आदि शामिल है,


ग्राम सभा व ग्राम पंचायत की बैठकों का आयोजित करना और उनकी अध्यक्षता करना,


ग्राम पंचायत द्वारा पास की गई कार्य योजनाओं और प्रस्तावों का लागू करवाना,


नियमानुसार रखी गई विभिन्न रजिस्टरों व पंचायत संबंधी कागजात के रख-रखाव का इंतजाम करना,


ग्राम पंचायत में कार्य करते कर्मचारियों की देख रेख से लेकर दिशा निर्देश व नियंत्रण करना मुखिया के कार्य क्षेत्र में शामिल है आदि|


सैलरी-


वीडीओ (Village Development Officer) यानी Gram Vikas Adhikari पद की सैलरी लगभग ₹5200 से ₹20200 रुपये प्रतिमाह तक के बीच में होती है और दूसरा इसके साथ-साथ अन्य सरकारी सुविधाएँ भी मिलते है|


How to become a CBI officers

CBI ऑफिसर कैसे बने  जानिए CBI ऑफिसर कैसे बने- सीबीआई का पूरा नाम केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau Of Investigation) है| यह भार...